सरकार की योजनाएं को लोगों तक पहुंचाए: विधायक

सरकार की योजनाएं को लोगों तक पहुंचाए: विधायक
Facebook WhatsApp

बनकटवा। प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार को पंचायत समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता उप प्रमुख चंदा देवी ने की। मुखिया व पंचायत समिति सदस्यों ने पंचायत के विकास कार्यों से संबंधित प्रस्ताव दिए।  प्रस्तावों को सूचीबद्ध कर प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने की बात कही गई।

इस दौरान नरकटिया विधायक विशाल कुमार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सदस्यों से विकास कार्यों में पारदर्शिता बरतने की अपील की। उन्होने सरकार की योजनाएं को लोगो तक पहुंचाने का निर्देश दिया। अनुपस्थित पदाधिकारियों के नहीं आने को लेकर सदस्यों ने कड़ा विरोध जताया।

विधायक श्री कुमार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी का मुद्दा गंभीरता से उठाया। प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में व्याप्त भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) की समीक्षा में भू-गर्भजल के गिरते स्तर और पानी की बर्बादी पर चिंता जताइ। मौके पर सीओ अतुल कुमार बादल, जितना थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार, एमओ निवेदिता कुमारी, पीओ प्रवीण मिश्रा, बीपीएम रोहित कुमार, मुखिया पति अशोक कुमार गुप्ता, नागेंदर यादव सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि शामिल थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page