बैंक कर्मियों को प्रशिक्षण के साथ ही नोट एवं सिक्का विनिमय मेले का आयोजन

बैंक कर्मियों को प्रशिक्षण के साथ ही नोट एवं सिक्का विनिमय मेले का आयोजन
Facebook WhatsApp


 
मोतिहारी। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा मोतिहारी जिला में कार्यरत बैंक कर्मियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आम नागरिकों  कटे-फटे तथा गंदे नोटों के बदले जाने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से प्रशिक्षित किया गया। नोटों की सुरक्षा, विशेषताओं तथा असली-नकली नोटों की पहचान पर विस्तृत जानकारी साझा की गई।

प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उद्देश्य बैंकों द्वारा आम जनता को आसानी एवं त्वरित रूप से कटे-फटे तथा गंदे नोटों के बदले जाने की सुविधा उपलब्ध कराते हुए  नकली नोटों के प्रसार की रोकथाम महत्वपूर्ण है।

कचहरी चौक दुर्गा मंदिर कैम्पस,  में नोट एवं सिक्का एक्सचेंज मेले का भी आयोजन किया गया था। इन मेलों के माध्यम से जनता को सरलता से गंदे व कटे-फटे नोटों एवं सिक्कों के बदले जाने की सुविधा उपलब्ध कराई गयी।

इस दौरान जनता को यह जानकारी दी गयी की गंदेध्कटे-फटे नोटों एवं सिक्कों के बदले जाने की सुविधा हर बैंक शाखा में, बिना बैंक खाते के भी, समान रूप से उपलब्ध है, जिसका वे लाभ उठा सकते हैं। इस दौरान आम नागरिकों के बीच नोट तथा सिक्का विनिमय सुविधा से संबंधित नॉलेज कार्ड भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में बैंक कर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page