सेमरा पटखौलिया के पास अज्ञात युवती का शव बरामद

सेमरा पटखौलिया के पास अज्ञात युवती का शव बरामद
Facebook WhatsApp


– एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य
तुरकौलिया। मोतिहारी-छपवा एनएच 28 के सेमरा पटखौलीया गांव के समीप एक युवती का शव पुलिस ने बरामद किया है। युवती के गले पर जख्म के निशान है।

पुलिस ने लोगों से पूछताछ की, लेकिन सुराग नही मिला। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टयता हत्या कही और कर शव उपरोक्त जगह पर  फेंक दिया गया है। हालांकि एसपी के आदेश के आलोक में एफएसएल की टीम भी पहुंचकर साक्ष्य जुटाई। बताया जाता है कि पटखौलीया के समीप एक गैस एजेंसी जाने वाली सड़क में एक युवती का शव देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना पर थानाध्यक्ष उमाशंकर मांझी दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।उन्होने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पहचान के लिए 72 घंटे  तक शव रखा जायेगा। पुलिस लड़की के पहचान के लिए अन्य थानों से भी मदद ली जा रही है। एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। युवती के गर्दन पर चोट के निशान मिले है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page