शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं सरस्वती पूजा का त्योहार: जिलाधिकारी

शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं सरस्वती पूजा का त्योहार: जिलाधिकारी
Facebook WhatsApp


– अस्त्र-शस्त्र के प्रदर्शन पर भी रोक, क्विक रिस्पांस टीम गठित:  एसपी
– जिले के चिन्हित 691 स्थलों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की हुई प्रतिनियुक्ति

मोतिहारी। सरस्वती पूजा के त्यौहार को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल एवं एसपी स्वर्ण प्रभात ने संयुक्तादेश जारी किया है। जिसमें पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि पूजा के अवसर पर संपूर्ण जिला में विधि व्यवस्था सहित सुरक्षा व्यवस्था को मुकम्मल रखें। कहा है कि विभिन्न सार्वजनिक स्थलों तथा शैक्षिक संस्थानों में छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती पूजा किया जाता है। पूजा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं बसंत महोत्सव का भी आयोजन किया जाता है। जिसमें छात्र-छात्राओं व अभिभावकों सहित स्थानीय लोगों की भीड़ भी एकत्रित होती है। इस वर्ष सरस्वती पूजा का त्योहार दिनांक 23 जनवरी 2026 को मनाया जाएगा तथा प्रतिमा विसर्जन दिनांक 24.01. 2026 एवं उसके बाद की तिथियां में किए जाने की सूचना है।

इस अवसर पर कि उत्कृष्ट भीड़-प्रबंधन, सुगम यातायात तथा  सुदृढ़ विधि-व्यवस्था का संधारण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी पदाधिकारियों को इसके लिए सजग, तत्पर एवं प्रतिबद्ध रहने का निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा है कि प्रशासनिक दृष्टिकोण से इस पर्व को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए काफी सतर्कता बरतने की जरूरत है। कभी-कभी अफवाहों के कारण गंभीर स्थिति उत्पन्न हो जाती है। जिले में संवेदनशील स्थलों को चिन्हित किया गया है।  प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस बल के जवान अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर समय से उपस्थित रहकर विधि व्यवस्था संधारित करेंगे। वहीं कोई गड़बड़ी की आशंका दिखे तो तुरंत अपने वरीय पदाधिकारी को इसकी सूचना देंगे।

इसमें किसी तरह की कोताही या लापरवाही बर्दास्त नहीं होगी।  जिलाधिकारी ने निर्देशानुसार  थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक जरूरी है। मूर्ति स्थापना के लिए लाइसेंस, लाउडस्पीकर एक्ट का अनुपालन, पूजा पंडाल के लिए बिजली कनेक्शन,   फायर सेफ्टी मेजर, विवादित स्थल पर मूर्ति स्थापना पर पूरी तरह से रोक रहेगा।  
– जिलेभर में संवेदनशील 691 जगहो पर विशेष व्यवस्था  
निर्धारित तिथि एवं मार्ग से ही विसर्जन करना होगा। जिले भर में चिन्हित कुल 691 स्थलों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिसमें सदर मोतिहारी अनुमंडल में 219 जगह, सिकरहना अनुमंडल में 143, पकड़ीदयाल अनुमंडल में 45, चकिया अनुमंडल में 121, रक्सौल अनुमंडल में 19, अरेराज अनुमंडल में 30 स्थान पर प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अतिरिक्त श्रीसोमेश्वर नाथ मंदिर के पास मेला की सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि व्यवस्था संधारण को लेकर 24 स्थलों पर भी फोर्स की प्रतिनियुक्ति की गई है।
जिला स्तर पर 06252- 242418 पर जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। सरस्वती पूजा के अवसर पर डीएम एवं एसपी ने संपूर्ण जिला वासियों को शुभकामनाएं दी है।  

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page