पूर्वी चम्पारण राष्ट्रीय फलक पर फिर होगा गौरवान्वित
– डीएम सौरभ जोरवाल दूसरी बार राष्ट्रपति के हाथों होंगे सम्मानित
-लोकसभा चुनाव में सर्वश्रेष्ठ प्रबंधन के अवार्ड के.लिए बिहार से नामित
– 26 जनवरी को दिल्ली में सम्मान समारोह में लेंगे भाग
पूर्वी चंपारण । जिला फिर एक बार फिर गौरवान्वित होने जा रहा है। जाहिर है कि सूबे बिहार में ऐसा मौका पूर्वी चम्पारण के अतिरिक्त अन्य जिलो को नहीं मिला होगा। दूसरी बार चुनाव प्रबंधन में उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होने का अवसर मिला है।
लोकसभा चुनाव 2024 में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद, अब बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भी उत्कृष्ट चुनाव प्रबंधन के लिए पूर्वी चंपारण का चयन किया गया है। पुरस्कार महामहिम राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 के अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सौरभ जोरवाल को प्रदान किया जाएगा।
यह सम्मान चुनावों के संचालन में बेहतर प्रबंधन, आईटी पहल, सुरक्षा प्रबंधन और चुनाव प्रबंधन में नवाचारों के लिए दिया जा रहा है। जाहिर है पूर्वी चंपारण को दूसरा राष्ट्रीय पुरस्कार बिहार के लिए विशेष रूप से गौरव का विषय माना जाएगा ।
उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष 2025 में लोकसभा चुनाव के दौरान बेहतर चुनाव प्रबंधन के लिए देश के सभी जिलों में से पूर्वी चंपारण को चुना गया था। इस वर्ष भी बिहार विधानसभा चुनाव में जिले के उत्कृष्ट प्रदर्शन को मान्यता देते हुए पुनः यह सम्मान प्रदान किया जा रहा है। भारतीय चुनावों की भव्यता, चुनाव सुधार, तकनीकी प्रगति और चुनाव प्रबंधन में नवीन प्रयोगों को प्रदर्शित करने वाला यह पुरस्कार राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्रदान किया जाता है।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस राष्ट्रीय, राज्य, जिला, निर्वाचन क्षेत्र और मतदान केन्द्र स्तर पर मनाया जाता है, जो इसे देश के सबसे बड़े समारोहों में से एक माना जाता है।
अलबत्ता इस सम्मान के लिए जिला प्रशासन के सभी कर्मियों की मेहनत, समर्पण और जिले के नागरिकों के सहयोग मुख्य आधार है। यह उपलब्धि सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। डीएम सौरव जोरवाल ने कहा कि इस उपलब्धि के लिए जिले वासियों को बधाई, शुभकामनाएं। निश्चित तौर पर लगातार दो राष्ट्रीय पुरस्कार बिहार में चुनाव प्रबंधन की मजबूती और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

