गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन को लेकर डीएम ने गांधी मैदान का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश

गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन को लेकर डीएम ने गांधी मैदान का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
Facebook WhatsApp


मोतिहारी। आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने बुधवार को  नगर निगम के  आयुक्त के साथ  गांधी मैदान का निरीक्षण एवं अबतक की तैयारियों का जायजा लिया।   मुख्य समारोह जिला प्रशासन द्वारा गांधी मैदान में आयोजित किया जा रहा है।
इस अवसर पर  कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को पेयजल की व्यवस्था के लिए जरूरी संख्या में आकलन कर हैंडपंप लगाने, अस्थाई शौचालय का निर्माण कराने का निर्देश दिया। उन्होने गांधी मैदान में लगाए गए जिम एवं खेलकूद से संबंधित इक्विपमेंट व टूल्स का भी निरीक्षण किया एवं उसकी जानकारी ली। साथ ही गांधी मैदान में खेल रहे बच्चों से बातचीत कर उनके लिए और अन्य जरूरी व्यवस्था की भी जानकारी ली।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page