फरार शराब कारोबारी गिरफ्तार,भेजा गया जेल
पीपराकोठी। थाना पुलिस ने शराब कारोबार के मामले में थाना काण्ड संख्या 456/25 के फरार अभियुक्त को विशेष छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राम कविता सिंह उम्र 45 मठ बनवारी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है। वह पहले भी बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कई मामलों में नामजद रह चुका है। जिसमें कुचायकोट थाना गोपालगंज कांड संख्या 185/20, पीपराकोठी थाना कांड संख्या 171/24 और मोतिहारी उत्पाद थाना कांड संख्या 2239/24 सहित सभी धारा 30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम है। छापेमारी दल मे थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार, आदित्य भारतद्वाज, राजबीर और शस्त्र बल सामिल थे।

