तुरकौलिया से अगवा छात्रा सहित दो अपहरणकर्ता गिरफ्तार
– छात्रा ने कोर्ट में दर्ज कराई बयान
10 जनवरी को हुआ था अपहरण
मोतिहारी। तुरकौलिया थाना क्षेत्र के एक गाँव की रहने वाली अग़वा एक छात्रा को पुलिस ने बरामद कर लिया है। साथ ही पुलिस ने छात्रा को अग़वा करने वाले दो आरोपी युवकों को पकड़ा है।
पकडे गए दोनों युवक तुरकौलिया पश्चिमी पंचायत के कोरइया के रहने वाले रमेश चौधरी के पुत्र राजकुमार व उमेश चौधरी का पुत्र कर्ण कुमार है। बताया जाता है कि 10 जनवरी को स्कूल जाने के दौरान एक दसवी क्लास मे पढ़ने वाली छात्रा को बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया था।
मामले में अगवा छात्रा की मां ने थाना मे आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसमे राजकुमार, कर्ण कुमार, अर्जुन कुमार, रमेश चौधरी, सबिता देवी, तुरकौलिया बाजार के आशीष कुमार सहित सात लोगों को नामजद किया है। बरामद की गई छात्रा को पुलिस ने कोर्ट में बयान दर्ज कराया। थानाध्यक्ष उमाशंकर मांझी ने बताया कि पकडे गए दोनों आरोपी युवक को पुलिस न्यायिक हिरासत मे मंगलवार को भेज दिया गया।

