हरसिद्धि थाना परिसर में लगा एसपी का जनता दरबार,प्राप्त आवेदन पर त्वतरित कारवाई का निर्देश
– 41 आवेदन में 25 मामले भूमि विवाद से जुड़े
– थाना परिसर में शीघ्र खुलेगी लाइब्रेरी
हरसिद्धि। थाना परिसर में मंगलवार को एसपी स्वर्ण प्रभात की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया, जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर आयोजित इस जनता दरबार में कुल 40 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से 25 आवेदन भूमि विवाद से संबंधित थे। जनता दरबार के दौरान एसपी ने एक-एक कर फरियादी को बुलाकर उनकी समस्याएं सुनीं। भूमि विवाद से जुड़े मामलों को अंचलाधिकारी को भेजते हुए सत्यापन कर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया गया। वहीं कांड से संबंधित प्राप्त आवेदनों पर संबंधित अनुसंधानकर्ताओं को आवश्यक व ठोस कार्रवाई कर समाधान सुनिश्चित करने का आदेश दिया। गया।
एसपी श्री प्रभात ने बताया कि भूमि विवाद के निष्पादन के लिए नियमित रूप से जनता दरबार का आयोजन किया जाएग, ताकि लोगों को समय पर न्याय मिल सके। उन्होंने आम लोगों से अपील किया कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जनता दरबार में उपस्थित हों।
एसपी ने पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने की दिशा में एक और पहल की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हरसिद्धि थाना परिसर में एक सार्वजनिक लाइब्रेरी खोली जाएगी, जिससे पुलिस और आम जनता के बीच संबंध और मजबूत होंगे। मौके पर डीएसपी मोतिहारी हेमंत सिंह, प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष ऋषभ कुमार, अपर थानाध्यक्ष संतोषी कुमारी, दारोगा शिखा कुमारी, संतोष कुमार, अविनाश कुमार सहित थाना के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

