गांधी संग्रहालय में निर्मित वाचनालय-पुस्तकालय का गणतंत्र दिवस से होगा शुभारंभ:जिलाधिकारी 

गांधी संग्रहालय में निर्मित वाचनालय-पुस्तकालय का गणतंत्र दिवस से होगा शुभारंभ:जिलाधिकारी 
Facebook WhatsApp

– डीईओ को लाइब्रेरियन नियुक्त करने का निर्देश  

मोतिहारी। जिलाधिकारी  सौरभ जोरवाल ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी निशांत सिहारा, नगर आयुक्त  आशीष कुमार एवं सहायक समाहर्ता  प्रिया रानी के साथ मोतिहारी स्थित गांधी संग्रहालय का निरीक्षण किया।  संग्रहालय के जीर्णोद्धार का कार्य पूर्ण हो चुका है। फलस्वरूप  संग्रहालय के प्रथम तल पर पुस्तकालय सह वाचनालय की स्थापना  एवं इसका शुभारंभ गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी 2026 से कराने का निर्देश सामान्य शाखा के प्रभारी पदाधिकारी सुश्री निधि को दिया।

उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी को यहां पर एक लाइब्रेरियन की प्रतिनियुक्ति करने का भी निर्देश दिया।  लाइब्रेरी में गांधी जी से संबंधित पुस्तकें, साहित्य की पुस्तकें, मैगजीन, न्यूज़पेपर आदि रहनी चाहिए जिसका लाभ यहां के लोगों को मिल सके। कहा कि लाइब्रेरी में निःशुल्क व्यवस्था रखी जाए, ताकि प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले स्कूली बच्चों को भी इसका लाभ मिले। स्कूली बच्चे स्कूल के द्वारा निर्गत परिचय पत्र के साथ पुस्तकालय में आएंगे एवं पुस्तकालय का लाभ उठाएंगे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page