किशोरी की संदिग्ध मौत मामले में दो गिरफ्तार

किशोरी की संदिग्ध मौत मामले में दो गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

कोटवा। थाना क्षेत्र के बड़हरवा कला पूर्वी पंचायत के बरकुरवा गांव के किशोरी की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें मुनिरका सहनी, गुलशन कुमार दोनों बड़कुरवा के निवासी बताए गए है। इस मामले में स्थानीय चौकीदार जगन्नाथ राय के बयान पर एफआईआर दर्ज कराया गया है।

बताते है कि किशोरी ने आत्महत्या की थी , जिसमें साक्ष्य छिपाने और साजिश करने के आरोप में उक्त दोनों की गिरफ्तारी की गई है । थानाध्यक्ष करण सिंह ने बताया है कि इस मामले में पुलिस की कारवाई जारी है। बता दे कि 17 जनवरी की रात पुलिस ने बड़कुरवा गांव की 15 वर्षीय किशोरी की शव बोरी में बंधा हुआ कोटवा चवर से बरामद किया था , जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया था। मौके पर एफएसएल की टीम ने घटना की जांच करते हुए कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए थे।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page