अरेराज में होगा अनुमंडल स्तरीय स्वतंत्रता सेनानी स्मृति समारोह

अरेराज में होगा अनुमंडल स्तरीय स्वतंत्रता सेनानी स्मृति समारोह
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी संगठन और अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन की जिला ईकाई की बैठक रविवार को बेलबनवा कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष किशोर पांडेय ने किया।

बैठक में सर्व सम्मति से अनुमंडल स्तरीय स्वतंत्रता सेनानी स्मृति समारोह मनाने का निर्णय लिया गया। इसमें सबसे पहले बाबा सोमेश्वर महादेव की नगरी अरेराज अनुमंडल में 21 मार्च को स्मृति समारोह मनाने का सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि उत्तराधिकारी संगठन के सदस्य अब अपने अनुमंडल मुख्यालय में ही कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस समारोह में सभी स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया जाएगा। उनके याद में पहाड़पुर, संग्रामपुर, हरसिद्धि और अरेराज अनुमंडल में तोरण द्वार लगाया जाएगा। वहीं स्वतंत्रता सेनानियों के उत्तराधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा।

स्वतंत्रता सेनानियों के स्मृति को यादगार करने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगें। तैयारी के लिए 1 फरवरी को अरेराज में बैठक आयोजित की जाएगी। तोरण द्वार निर्माण, जनप्रतिधिनियों, राजनेताओं, समाजसेवी, बुद्धिजीवियों व साहित्यकारों समेत समाज के अन्य वरिष्ठ लोगों को आमंत्रित किया जाएगा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page