राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना के शताब्दी वर्ष पर बस्ती हिन्दू सम्मेलन होगा आयोजन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना के शताब्दी वर्ष पर बस्ती हिन्दू सम्मेलन होगा आयोजन
Facebook WhatsApp

मोतिहारी।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में व्यापक गृह संपर्क अभियान के बाद अब बस्ती सह हिंदू सम्मेलन करने का निर्णय लिया है।जिसको लेकर संघ परिवार के सभी संगठन मिलकर बस्ती सह हिंदू सम्मेलन करना शुरू कर दिया है।

रविवार को मोतिहारी को 25 बस्ती में बांटकर सभी बस्तियों में हिंदू सम्मेलन आयोजित करने के लिए बैठक की गई। मोतिहारी ठाकुरबाड़ी बस्ती का 5 सम्मेलन 8 फरवरी को हनुमान गढ़ी हनुमान मंदिर के प्रांगण में रखा गया है। जिसकी सफलता के लिए तैयारियां की जा रही है। इसको लेकर नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन चन्द्रशेखर गुप्ता

की अध्यक्षता में ठाकुरबाड़ी स्थित मंदिर पर हुई। जिसमें ध्रुव प्रसाद सचिव और केदार प्रसाद कोषाध्यक्ष बनाए गए। इसके अलावा 21 सदस्यीय समिति बनाया गया। इस सम्मेलन के माध्यम से संघ द्वारा पंच परिवर्तन जैसे सामाजिक समरसता, पर्यावरण, स्वबोध, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य इत्यादि विषयों का आचरण करने का हिंदू

समाज से आह्वान किया जाएगा और वर्तमान समस्या से अवगत कराते हुए हिंदुओं को जात-पात से उपर उठकर एक मात्र हिंदू होने का बोध कराया जाएगा। मौके पर रविशंकर वर्मा, रमेश, शिवपूजन गुप्ता, प्रतीक, श्याम सुन्दर, भरत, मनोज, योगेन्द्र रसद, सुधांश रंजनु, नीरज सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। जानकारी अशोक श्रीवास्तव अधिवक्ता ने दी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page