हरसिद्धि के दो गांव से दो नाबालिक का अपहरण, एफआईआर

हरसिद्धि के दो गांव से दो नाबालिक का अपहरण, एफआईआर
Facebook WhatsApp


-शौच करने घर से निकली थी किशोरी  ै  
हरसिद्धि।थाना क्षेत्र के दो अलग अलग गांव से दो किशोरी का अपहरण करने का मामला उजागर हुआ है। दोनों मामले में परिजन थाना मे आवेदन देकर एफआईआर कराया है।

एक मामले में अगवा किशोरी के भाई ने आवेदन मे कहा है कि उसकी बहन सुबह मे घर से शौच करने निकली थी। काफी देर बाद वह घर जब नहीं लौटी तो खोजबीन शुरू हुआ। इस दौरान मालूम हुआ कि तुरकौलिया थाना के बिजुलपुर बनकटी गाँव के भोजनाम राम के पुत्र राहुल कुमार व उसकी मां गायत्री देवी व धवही के उसकी मौसी मिंटू देवी ने बहला फुसलाकर उसकी बहन का अपहरण कर लिए है। पूछने पर मारपीट पर उतारू हो जा रहे है।

ऐसे ही एक अन्य मामले मे अगवा किशोरी के भाई ने थाना मंे दिए आवेदन में कहा है कि उसकी बहन शौच करने घर से निकली। लेकिन घर वापस नहीं लौटने पर खोजबीन मे मालूम हुआ कि एराजी नंहकार गांव के राहुल कुमार व उसके चाचा शिव गुलाम राम बाइक पर बीच मे जबरदस्ती उनकी बहन को उठाकर ले भागे है। राहुल के घर पूछने जाने पर उसकी मां व भौजाई मारपीट पर उतारू हो जा रहे है। धमकी दे रहे है कि थाना पुलिस करने पर उसकी बहन का शव झाड़ी मे मिलेगा। जिससे उनका परिवार काफी भयभीत है। पुलिस दोनों अगवा किशोरी को बरामद करने के लिए छापेमारी मे जुटी हुई है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page