जवाहर नवोदय विद्यालय में अनियमितताओं के विरोध में छात्रों का अनशन

जवाहर नवोदय विद्यालय में अनियमितताओं के विरोध में छात्रों का अनशन
Facebook WhatsApp

-प्रशासन पर गंभीर आरोप प्रबंधन की कार्यशैली से नाराज विद्यार्थियों ने उठाई कई मांगें, प्रभारी प्राचार्य ने दिया समाधान का आश्वासन

पीपराकोठी। स्थानीय जवाहर नवोदय विद्यालय में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब विद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं के विरोध में छात्र-छात्राएं अनशन पर बैठ गए। विद्यार्थियों का आरोप है कि वर्तमान में वाइस प्रिंसिपल, जो प्राचार्य का कार्यभार संभाल रही हैं, उनके नेतृत्व में विद्यालय का संचालन सुचारू रूप से नहीं हो पा रहा है। छात्रों का कहना है कि वे अपनी समस्याएं लेकर जब भी कार्यालय जाते हैं तो उन्हें सुना नहीं जाता, बल्कि डांट-फटकार कर वापस भेज दिया जाता है।

विद्यार्थियों ने गम्भीर आरोप लगाया कि विद्यालय के गार्ड द्वारा छात्रों और उनके अभिभावकों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है,परिजनों द्वारा घर से लाये गए भोजन को लौटा दिया जाता हैं। जिससे असंतोष का माहौल बना हुआ है। इसके अलावा विद्यालय की कैंटीन व्यवस्था भी ठीक नहीं है। खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और नियमित संचालन को लेकर छात्रों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। वहीं, कॉन्ट्रैक्ट बेस पर कार्यरत शिक्षकों पर भी सही ढंग से पढ़ाई नहीं कराने का आरोप लगाया गया है, जिससे विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता प्रभावित हो रही है।

अनशन पर बैठे छात्रों ने मांग की विद्यालय में अनुशासन के साथ-साथ संवाद की व्यवस्था सुधारी जाए, शिक्षण व्यवस्था को मजबूत किया जाए और छात्रों की शिकायतों का समाधान गंभीरता से किया जाए। विधार्थीयो का अनशन देर शाम तक जारी था।

वहीं जिलाधिकारी के आदेश पर पहुंचे अंचलाधिकारी सुनील कुमार ने भी छात्रों से संवाद कर मॉगो को पुरा कराने का आश्वासन दिया है। परंतु छात्र जिलाधिकारी के पहुंचने तक अनशन पर बैठे रहने की बात की है। वहीं प्रभारी प्राचार्य सुष्मिता सिंह ने बताया कि कुछ मांगों को लेकर विद्यार्थियों द्वारा अनशन किया गया है। उन्होंने कहा कि छात्रों की जायज मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया है तथा बातचीत के माध्यम से अनशन समाप्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।

वहीं कुछ मांग जो है जैसे विधालय परिसर से बिजली पोल हटाना, छात्रों को मोबाइल सुविधा आदि शामिल है जो विधालय नियमावली के विपरीत है। बिजली पोल हटाने के लिए पूर्व में ही लिखित शिकायत किया जा चुका है। विद्यालय प्रशासन छात्रों से अधिक संवाद कर जल्द समाधान का भरोसा दिलाया है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page