आईसीपी रक्सौल में मैराथन दौड़ का हुआ आयोजन

आईसीपी रक्सौल में मैराथन दौड़ का हुआ आयोजन
Facebook WhatsApp

-कार्यक्रम में विजेता व उपविजेता प्रतिभागियों को मेडल व शील्ड देकर सम्मानित किया गया

रक्सौल। आईसीपी रक्सौल के तत्वाधान में  फिटनेस रन जीरो लाइन के तहत ढाई किलोमीटर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भारतीय महावाणिज्य दूतावास बीरगंज के महावाणिज्यदूत ड़ीएस मीना, वाणिज्यदूत महेश दास, पतन प्रशासक कुमार राजीव रंजन, रक्सौल सहायक कस्टम आयुक्त राघवेंद्र साह ,एसएसबी डिप्टी कमांडेंट दीपक कृष्ण, बीरगंज आईसीपी प्रबंधक गणेश प्रसाद घिमिरे,प्रभारी चिकित्सा प्रभारी डॉ राजीव रंजन, लायंस क्लब ऑफ रक्सौल अध्यक्ष लायन बिमल सर्राफ आदि अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर धावकों को रवाना किया।

दिल्ली से आई पूर्व एशियन मैराथन चैंपियन डॉ सुनीता गोदारा के दिशा निर्देश में प्रतिभागियों ने दौड़ लगाया और उन्होंने संकल्प दिलाया की इस फिटनेस डोज को निरंतर करते रहेंगे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये मुख्य अतिथि  महावाणिज्यदूत डी एस मीना ने कहा की स्वस्थ्य शरीर ,फिटनेस के साथ- साथ शांत व एकाग्रचित  मन के लिये दौड़ और व्यायाम बहुत जरूरी है। ऐसे कार्यक्रम के आयोजन से आपसी प्रेम ,सद्भाव व भाईचारा बढ़ता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता  पतन प्रशासक कुमार राजीव रंजन ने की।श्री रंजन ने  कहा की आज की इस भाग दौड़ की जिंदगी में लोग स्वास्थ्य  के प्रति लापरवाह होते जा रहे हैं,जिसके कारण कई गम्भीर बीमारियों का शिकार होते जा रहे हैं।

इस कार्यक्रम के माध्यम से सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश देना है, आपसी एकता के लिये व स्वस्थ्य शरीर के लिये नियमित ब्यायाम करें व दौड़ लगाएं।इस कार्यक्रम में स्कूली छात्र ,सीमावर्ती ग्रामीण ,आईसीपी कर्मी व एसएसबी जवानों सहित करीब  250 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में विजेता व उपविजेता प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर व शील्ड  देकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर लायंस क्लब रक्सौल के अध्यक्ष बिमल सर्राफ,शिखा रंजन,आईसीपी कर्मी श्यामबाबू सिंह,रमन कुमार झा, अख्तर सैफ़ी,कुन्दन  कुमार, एसएभी स्कूल के शिक्षक विक्टर डेका,कुंदन पांडेय,नारायण प्रसाद,प्रदीप कुमार दास सहित कई लोग मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page