कैथवलिया में शिव लिंग की स्थापना की खुशी में  भंडारे का आयोजन

कैथवलिया में शिव लिंग की स्थापना की खुशी में  भंडारे का आयोजन
Facebook WhatsApp

सुगौली। जिला कल्याणपुर प्रखंड के  कैथवलिया गांव में शनिवार को  विश्व के सबसे लंबे 33 फीट ऊंचे शिवलिंग की विधिवत स्थापना की गई है।जिसकी खुशी में सुगौली बस स्टैंड चौक पर समाजसेवियों द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया।और  पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। माघ माह के पावन अवसर पर हुए इस ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शिवलिंग की स्थापना को सनातन आस्था और संस्कृति का गौरवपूर्ण प्रतीक बताया जा रहा है।

इस पावन अवसर को और भी विशेष बनाने के लिए सुगौली स्टेशन चौक पर स्थानीय सनातनी समाज के सौजन्य से लगभग दो क्विंटल दूध से बनी खीर का प्रसाद सार्वजनिक रूप से वितरित किया गया। सुबह से ही स्टेशन चौक पर श्रद्धालुओं और राहगीरों की लंबी कतारें लग गईं। हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर स्वयं को पुण्य का भागीदार बताया।

खीर वितरण कार्यक्रम का संयुक्त रूप से उद्घाटन भाजपा नेता विकास कुमार शर्मा,मधुरेन कुमार एवं वार्ड पार्षद रवि पासवान ने किया। इस दौरान शिवभक्ति और सामाजिक समरसता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। कार्यक्रम स्थल पर भगवान भोलेनाथ के चित्र का विधि-विधान से पूजन श्रीमती रशिमा कुमारी द्वारा किया गया,जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया।

आयोजन में मदन मोहन सरकार,विक्रमा साह,नरेश साह,राजेश साह,रवि रंजन, प्रदीप साह,श्री साह सहित सैकड़ों सनातनी भक्त मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में ऐसे आयोजनों को समाज में धर्म, आस्था और भाईचारे को मजबूत करने वाला बताया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं श्रद्धामय वातावरण में संपन्न हुआ,जिससे क्षेत्र में आध्यात्मिक उल्लास का माहौल बना रहा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page