26 जनवरी को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह

26 जनवरी को होगा भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह
Facebook WhatsApp

-नौ पंचायतों के प्रतिभागी होंगे शामिल

सुगौली। प्रखंड के दक्षिणी सुगांव पंचायत में 26 जनवरी को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा।जिसको लेकर शनिवार को पंचायत सरकार भवन के प्रांगण में मुखिया प्रभाकर मिश्रा द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जहां उन्होंने आगामी 26 जनवरी को आयोजित होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह की विस्तृत जानकारी पत्रकारों को दी। मुखिया प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि यह कार्यक्रम पिछले कई वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य पंचायत क्षेत्र के मेधावी एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्र-छात्राओं और लोगों को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाना है।

उन्होंने बताया कि अब तक यह कार्यक्रम मुख्य रूप से मैट्रिक परीक्षा में अच्छे अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित किया जाता था। जहां बीते वर्ष केवल तीन पंचायतों के विद्यार्थियों को हीं इस सम्मान समारोह में शामिल किया गया था। लेकिन इस वर्ष कार्यक्रम का दायरा बढ़ा दिया गया है।अब इस वर्ष 2026 में आयोजित होने वाले इस समारोह में नौ पंचायतों के मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के साथ-साथ खेल,स्वास्थ्य,शिक्षा एवं अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय पद पाने वाले प्रतिभावान लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा।

मुखिया प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि पंचायत स्तर पर प्रतिभाओं को सम्मान मिलने से न केवल उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है बल्कि अन्य युवाओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने इसे समाज के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम को सफल और भव्य बनाने के लिए पंचायत स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई है तथा सभी पंचायत प्रतिनिधियों को सहयोग के लिए आमंत्रित किया गया है। प्रतिभा सम्मान में शामिल होने के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 20 जनवरी निर्धारित की गई है। इच्छुक छात्र-छात्राएं एवं अन्य प्रतिभागी इस तिथि से पहले अपना नामांकन करा सकते हैं। मुखिया ने सभी योग्य प्रतिभाओं से अपील की है कि  वे समय पर आवेदन कर इस सम्मान समारोह का हिस्सा बनें और अपने क्षेत्र का नाम रोशन करें।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page