जिला शिक्षा पदाधिकारी को शिक्षक संघ ने दी नव वर्ष की बधाई

जिला शिक्षा पदाधिकारी को शिक्षक संघ ने दी नव वर्ष की बधाई
Facebook WhatsApp

सुगौली। शिक्षक नेता सैदुल्लाह ने शनिवार को बिहार स्टेट टीचर्स एसोसिएशन गोप गुट के वरीय जिला सचिव सह यूएमएस नकरदेई उर्दू के प्रधानाध्यापक मो सैदुल्लाह अंसारी के नेतृत्व में शिक्षकों का एक प्रतिनिधि मंडल  जिला शिक्षा पदाधिकरी  राजन कुमार गिरि से मिला। तत्पश्चात उन्हें डायरी और कलम भेंट कर नववर्ष की बधाई दी।

इस दौरान श्री अंसारी ने सभी कोटि के शिक्षकों के विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की, जिससे गम्भीरता से लेते हुए जिला शिक्षा पदाधिकरी ने अविलंब निराकरण करने की प्रतिबद्धता जताई।  श्री अंसारी ने शिक्षकों के ससमय वेतन और एरियर भुगतान तथा एचआरएसएस अद्यतन आदि सराहनीय कार्य को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकरी की प्रशंसा भी की। प्रतिनिधि मंडल में शिक्षक मेहरे आलम, विजय कुमार यादव,राकेश कुमार सिंह,अजय कुमार ठाकुर तथा शमसुद्दीन अंसारी शामिल थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page