नॉर्थ और साउथ ब्लॉक में ‘युगे युगीन भारत संग्रहालय’ के निर्माण को मंजूरी

नॉर्थ और साउथ ब्लॉक में ‘युगे युगीन भारत संग्रहालय’ के निर्माण को मंजूरी
Facebook WhatsApp

नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने बुधवार को नई दिल्ली के नॉर्थ और साउथ ब्लॉक कॉम्प्लेक्स में ‘युगे युगीन भारत संग्रहालय’ के निर्माण को मंजूरी दे दी। यह संग्रहालय भारत की सभ्यतागत विरासत की निरंतरता और विविधता को इसकी मूर्त और अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के एकीकृत विवरण के माध्यम से प्रदर्शित करेगा।परियोजना की लागत 3,230 करोड़ रुपये है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने आज उक्त आशय के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की। केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राष्ट्रीय मीडिया केन्द्र में आयोजित पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह एक ऐतिहासिक सभ्यता संग्रहालय होगा। यह भारत की समृद्ध और विविध सभ्यतागत विरासत को उसके मूर्त और अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर के एकीकृत वर्णन के माध्यम से प्रदर्शित करता है।संग्रहालय को वित्त वर्ष 2026-27 से वित्त वर्ष 2030-31 तक चरणों में विकसित किया जाएगा। एक समय में सत्ता का केन्द्र रहे ऐतिहासिक नॉर्थ और साउथ ब्लॉक भवनों का उनकी स्थापत्य शैली और विरासत महत्व को संरक्षित करते हुए अनुकूल रूप से पुन: उपयोग किया जाएगा।

मंत्री के अनुसार भारत की सभ्यतागत यात्रा, सांस्कृतिक परंपराओं, ज्ञान प्रणालियों, कलात्मक प्रथाओं और विरासत को प्रदर्शित करने के लिए क्यूरेटेड विषयगत दीर्घाएँ और प्रदर्शनियाँ आयोजित की जाएंगी।

उल्लेखनीय है कि 18 मई 2023 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने युगे युगीन भारत संग्रहालय की स्थापना की घोषणा की थी। इसमें मौजूद सरकारी कार्यालयों का स्थानांतरण हो चुका है। इस प्रस्ताव का मूल्यांकन सार्वजनिक निवेश बोर्ड (पीआईबी) ने 27 जुलाई 2026 को किया गया था और संस्कृति मंत्रालय ने इसकी सिफारिशों से सहमति व्यक्त की है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page