विराट रामायण मंदिर में दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग ‘सहस्त्र शिवलिंगम’ स्थापित

विराट रामायण मंदिर में दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग ‘सहस्त्र शिवलिंगम’ स्थापित
Facebook WhatsApp

-वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई स्थापना

-मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रहे मौजूद

-स्थापित करने के लिए 750 टन की क्षमतावाले दो क्रेनों का किया गया प्रयोग

-महावीर मंदिर न्यास समिति के सचिव सायन कुणाल बने यजमान

कल्याणपुर। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर प्रखंड के कैथवलिया गांव में बन रहे ‘विराट रामायण मंदिर’ परिसर में शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग ‘सहस्त्र शिवलिंगम’ की स्थापना का कार्य सम्पन्न हुआ।

भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार को विद्वान धर्माचायों और संत-सन्यासियों की उपस्थिति में ‘सहस्त्र शिवलिंगम’ की स्थापना का यह निर्विघ्न रूप से सम्पन्न हुआ। इस पावन बेला में उमड़े अपार जनसैलाब ने आत्मा को परम चेतना से जोड़ने के इन दिव्य पलों को अपनी आंखों में कैद किया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि शनिवार को वर्ष की पहली शिवरात्रि के दिन 210 टन वजनी और 33 फिट लम्बाई वाले ‘सहस्व शिवलिंगम’ को आधार स्तम्भ पर अधिष्ठापित किया गया। इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा विजय कुमार सिन्हा उपस्थित थे।

इसके लिए 750 टन की क्षमता वाले

दो क्रेनों का प्रयोग किया गया। “सहस्त्र शिवलिंगम” स्थापना के यजमान की भूमिका महावीर मंदिर न्यास समिति के सचिव सायन कुणाल ने सपत्नीक निभाई और अयोध्या, काशी, हरिद्वार, गुजरात एवं महाराष्ट्र से आये वेदाचार्यों की उपस्थिति में आचार्य की भूमिका का निर्वाह भवनाथ झा ने किया। इसके पूर्व कल्याणपुर विधायक सचिंद्र प्रसाद सिंह केसरिया विधायक शालिनी मिश्रा महिला सेल की नेता शोभा सिंह समेत एनडीए के दर्जनों नेताओं ने मुख्यमंत्री एवं दोनों डिप्टी सीएम सहित मंत्री विजय कुमार चौधरी का स्वागत किया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page