कुलगाम में सीआरपीएफ पेट्रोलिंग पार्टी पर गोलीबारी, दो जवान घायल
कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर एक चेकपॉइंट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों पर अज्ञात मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने गोलीबारी की, जिसमें दो सीआरपीएफ जवान घायल हो गए।
सीआरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि घटना दोपहर करीब 2:15 बजे घटी, जब हमलावरों ने सीआरपीएफ जवानों पर गोलीबारी की और मौके से फरार हो गए। घायल जवानों को इलाज के लिए अनंतनाग जिले के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायलों में राकेश दास के पैर में गोली लगी है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। संतोष चंद्रू के पेट और रीढ़ की हड्डी में गोली लगी है। उनकी हालत गंभीर है और उनका ऑपरेशन किया जा रहा है। वहीं, सोमवीर सिंह के बाएं हाथ में गोली लगी है। उनकी हालत भी स्थिर बताई गई है। गंभीर रूप से घायल जवान के शरीर के ऊपरी हिस्से में गोली लगने के कई घाव हैं, अभी उनकी सर्जरी की जा रही है।

