समकालीन अभियान में विभिन्न मामलो में 17 गिरफ्तार
आदापुर। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर दो दिवसीय विशेष समकालीन अभियान के तहत अपराध पर नियंत्रण को लेकर छापेमारी की गई। फलस्वरूप न्यायालय से प्राप्त वारंटी, कुर्की, वर्षों से चल रहे फरारी 17 लोगों गिरफ्तार कर लिया गया।
थाना प्रभारी पप्पू पासवान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में श्यामपुर चौक निवासी प्रभु पासवान का पुत्र अनिल पासवान, चैनपुर गांव निवासी रामाधार प्रसाद का पुत्र ज्योति लाल साह, शराब सेवन के आरोप में, कचुरबारी गांव निवासी भिखारी ठाकुर का पुत्र सुनील कुमार, भोला यादव का पुत्र धुरंधर यादव, चिकनी गांव निवासी परगना राम का पुत्र रामजी राम, योगी राम का पुत्र भीम राम, बालदेव राम का पुत्र दुर्योधन राम, बलौक टोला निवासी खेरी पंडित का पुत्र बद्री पंडित, शराब कारोबारी रामजी सिंह, बिगन मियां दोनों मूर्तियां शामिल हैं।
जबकि आदापुर थाना कांड संख्या 354/2025 आरोपी श्यामपुर बाजार निवासी राहुल कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इन तीनों के पास से 33 लीटर विदेशी शराब कस्तुरी बरामद की गई है शराब सेवन के आरोपी दिलदार आलम, मूर्तियां, अवधेश राम लक्ष्मीपुर, नंदन राम विशुनपुरवा, कमाल अंसारी शेखवा टोला, सुरेश कुमार गमहरिया, लाल बहादुर साह बलुआ थाना रामगढवा, तबरेज आलम छतवा, थाना कलैया नेपाल, श्यामपुर गांव निवासी राजेश पांडेय को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

