रेलवे लाइन पर मिला अज्ञात अधेड़ का क्षत-विक्षत शव

रेलवे लाइन पर मिला अज्ञात अधेड़ का क्षत-विक्षत शव
Facebook WhatsApp


-पहचान में जुटी पुलिस  
सुगौली। सुगौली रेल पुलिस ने शुक्रवार की देर रात्रि प्लेटफार्म  नंबर 2 रेल लाइन पर से एक अधेड़ व्यक्ति का शव क्षत-विक्षत स्थिति में बरामद किया है।  जानकारी रेल थानाध्यक्ष वीके झा ने दी। उन्होंने बताया कि गुरुवार की आधी रात के बाद उन्हें आरपीएफ से सूचना मिली कि एक शव 2 नंबर रेल लाइन पर पड़ा हुआ है। जिसको कब्जे में कर रेल लाइन से हटा कर शव को सुरक्षित किया गया।  मृतक की उम्र करीब 55 वर्ष है। उसकी पहचान नहीं पायी है।    पहचान के तौर पर उसके पास से किसी तरह के कागजात बरामद नहीं हुए है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page