चोरी की बाइक से शराब बरामद,तस्कर फरार
चिरैया। पुलिस ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र के सपगढ़ा गांव के पछियारी टोला में छापेमारी कर 70 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ चोरी की एक बाइक को बरामद किया है। जबकि तस्कर बाइक छोड़कर फरार हो गया।
सब इंस्पेक्टर उत्तम कुमार ने बताया कि समकालीन अभियान के तहत पुलिस एवं एएलटीएफ की संयुक्त टीम की कार्रवाई में उक्त सफलता हाथ लगी गई। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि शराब की तस्करी के लिए जिस हीरो सुपर स्प्लेंडर बाइक का इस्तेमाल किया जा रहा था, वह चोरी की है। पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। छापेमारी में एएलटीएफ प्रभारी सब इंस्पेक्टर भुनेश्वर मिस्त्री सहित सशस्त्र बल के जवान व चैकीदार शामिल थे।

