आपसी विवाद में सगे भाई ने ली भाई की जान

आपसी विवाद में सगे भाई ने ली भाई की जान
Facebook WhatsApp


हरसिद्धि। थाना क्षेत्र के उज्जैन लोहियार पंचायत के वार्ड नंबर 3 कस्बा टोला गांव में शुक्रवार को दिन में आपसी विवाद में भाई ने अपने सगे
भाई की जान ले ली। मृतक बिंदेश्वरी शर्मा पिता सुग्रीव  शर्मा उज्जैन लोहियार पंचायत के कस्बा टोला गांव वार्ड नंबर 3 के निवासी थे। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी थाना अध्यक्ष सह अपर थाना अध्यक्ष संतोषी कुमारी  पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गई और जांच में जुट गई।

अपर अध्यक्ष ने बताया बताया कि  मृतक की पत्नी लालमुनी देवी ने बताया कि पहले से जमीनी विवाद था। आज उनके पति मछली लाकर घर पर रख दिए और  बनाने के लिए बोले जब यह मछली बनाकर रख दी और जलावन के लिए पुआल लेने गई। इसी बीच मृतक के मझले भाई बिंदा शर्मा से विवाद हुआ और एक छोटे से राॅड से उन्होंने उनके सिर पर मार दिया। जिस कारण वे गिर गये, तत्पश्चात् बाद बांस की कोईन से पीटना शुरू कर दिए। इसी क्रम में प्राण निकल गया।

अपर थाना अध्यक्ष ने बताया कि मृतक की पत्नी के आरोप के आधार पर मृतक के मझले भाई बिंदा शर्मा को पुलिस कस्टडी में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि एफएसएल टीम को बुलाया गया है। जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया जाएगा। मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page