मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समृद्धि यात्रा को लेकर जारी हुआ ट्रैफिक रूट
-निर्धारित नियमो का पालन सभी के लिए जरूरी
मोतिहारी। आज शनिवार को मुख्यमंत्री, समृद्धि यात्रा में यहां आ रहे हैफ नतीजतन सुगम यातायात संचालन हेतु जिलान्तर्गत परिवर्तित मार्ग/ड्रॉप गेट, पार्किंग स्थल/संबंधित मार्ग के लिए निर्देष जारी किए गए है। आदेश े आलोक में 16.01.26 की रात्रि से 17.01.26 की संध्या तक रूट डायवर्ट होंगे। बताया गया है कि एनसीसी चैक राजा बाजार, बलुआ चैक, चांदमारी, सदर अस्पताल की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के वाहनों को कार्यक्रम के समय 17 जनवरी को कचहरी चैक तरफ आना वर्जित रहेगा, सिर्फ कार्यक्रम में आने वाले वाहन ही कचहरी की तरफ आ सकेगें, जो प्रेक्षागृह/गांधी मैदान में वाहनों का पार्किंग कर सकेगें। गांधी मैदान में जीम पार्क के तरफ रैली के वाहन लगेगे, सुबह 09 बजे तक। बरियारपुर-छतौनी के तरफ से आने वाली गाडियों का प्रवेष पूर्णतः वर्जित रहेगा। सिर्फ रैली में आने वाली गाडियों ही कचहरी चैक के तरफ आ सकेगी। मजुराहां गांव की तरफ से आने वाली वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। फायरिंग बट पर स्थित खाली मैदान में वाहन पार्किंग कर कार्यक्रम में पैदल आ सकेंगे। वीवीआईपी और विधायक का प्रवेश पुलिस लाईन के सामने गेट नंबर -01 से गांधी मैदान में होगा। दाहिने तरफ विधायकगन का पार्किंग एवं बायी तरफ वीवीआईपी की गाडियो का पार्किंग होगा।। प्रेक्षागृह परिसर में छोटी गाड़ियों के लिए पार्किंग होगा। समहरणालय परिसर का पार्किंग स्थल जिला प्रषासन की गाड़ियों के लिये होगा। हवाई अड्डा में बड़ी गाड़ियों का पार्किंग स्थल होगा। कोटवा – मोतिहारी रोड में भी हरदिया मत के पास पार्किंग स्थल होगा। लुंबनी भवन के सामने के गेट से आमजन सभा स्थल पर जा सकेंगे।

