मुख्यमंत्री कैथवलिया में सहस़्त्रलिंगम का करेंगे दर्शन
-जिला मुख्यालय में 1.15 में पहुंचेगे सीएम
मोतिहारी। अपनी समृद्धि यात्रा के दुसरे पड़ाव पूर्वी चम्पारण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सर्वप्रथम कैथवलिया में महादेव के पूजन में शामिल होंगे, तत्पश्चात अन्य कार्यक्रमो में भाग लेंगे। 11.10 बजे वे पटना हवाई अड्डा से सीधे 12.1 बजे कैथवलिया विराट मंदिर में स्थापित सहस्त्रलिंगम महादेव के पूजन समारोह में भाग लेंगे, तत्पश्चात हवाई मार्ग से वे 12.15 में मोतिहारी पुलिस लाईन पहुंचेगे। 12.35 बजे वे पुलिस लाईन से सीधे महिला आईटीआई के लिए प्रस्थान करेंगे। इस दौरान सेंटर आॅफ एक्सिलेंसका निरीक्षण, छात्र-छात्राओं से संवाद एवं जिला के विभिन्न विकासात्मक योजनाओ का शिलान्यास एवं उद्घाटन कर स्टाॅल का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वे मजुराहां जायेंगे, जहां धनौती नदी में पुल निर्माण स्थल का निरीक्षण करेंगे। 1.15 में वे गांधी मैदान पहुंच जायेंगे, तत्पश्चात लोगों से सीधा जन संवाद करेंगे। 2.50 में सीएम पटना के लिए निकल जायेंगे।

