मुख्यमंत्री के आगमन पर संभावित एरिया रेड एवं नो ड्रोन फ्लाई जोन घोषित

मुख्यमंत्री के आगमन पर संभावित एरिया रेड एवं नो ड्रोन फ्लाई जोन घोषित
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। समृद्धि यात्रा कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आगमन 17 जनवरी को होगा वे गांधी मैदान में लोगों से सीधा संवाद करेंगे। वही इस बीच उद्घाटन शिलान्यास के साथ-साथ कई अन्य कार्यक्रम निश्चित है।

इनमें मुख्य रूप से कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत विराट रामायण मंदिर में स्थापित सहस्त्र लिंगम महादेव की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लेना महत्वपूर्ण होगा। मुख्यमंत्री के समृद्धि यात्रा की सफलता को लेकर सुरक्षा में कोई चूक ना रह जाए, नतीजतन प्रशासन फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। उक्त कार्यक्रम के अवसर पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी कार्यक्रम वाले क्षेत्रों में टेंपरेरी रेड जोन, नो ड्रोन फ्लाई जोन घोषित करना अपेक्षित है।

लिहाजा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा के दृष्टिकोण से विराट रामायण मंदिर, कैथवलिया, पुलिस केन्द्र, मोतिहारी, गांधी मैदान, आईटीआई, मोतिहारी, मजुराहां ग्राम स्थित धनौती नदी पर निर्माणाधीन पुल स्थल एवं जिला अतिथि गृह के आस-पास के क्षेत्रों में 14 से ही 18 जनवरी तक टेंपरेरी रेड जोन, नो ड्रोन फ्लाई जोन के रूप में घोषित किया गया है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page