सड़क सुरक्षा रैली को डीसी ने दिखाई झंडी
मोतिहारी। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर गुरुवार को जिला पदाधिकारी-सह-अध्यक्ष, जिला सड़क सुरक्षा समिति के निर्देश के आलोक में उप विकास आयुक्त डॉ. प्रदीप कुमार ने सड़क सुरक्षा विषय एवं यातायात नियमों के अनुपालन से संबंधित जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया।

रैली को समाहरणालय परिसर से रवाना किया गया। सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली समाहरणालय मुख्य द्वार से लेकर बलुआ चैक तक पैदल मार्च कर व्यापक रूप से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान प्रचार-प्रसार करेगी।

