तुरकौलिया व रघुनाथपुर मे दो बाइक दुर्घटनाग्रस्त,दो जख्मी एक गंभीर
तुरकौलिया। तुरकौलिया व रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के दो जगह दो अपाची बाइक दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। दुर्घटना मे दो बाइक सवार युवक जख्मी हुए है। एक युवक की स्थिति गंभीर है। जख्मी युवक को ग्रामीणों ने इलाज के लिए अस्पताल मे भेजा है। जिसकी पहचान नहीं हो पायी है।
एक दुर्घटना बालगंगा एमएस मेमोरियल स्कूल के पास की है। जहाँ एक उजले रंग के अपाची बाइक से मोतिहारी की ओर से तुरकौलिया की ओर जा रहे युवक असंतुलित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकारा गया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सड़क किनारे उसे छटपटाते देख राहगीर उसे इलाज के लिए अस्पताल मे पहुंचाया। उसकी पहचान नहीं हो पायी है।
जबकि दूसरी घटना शंकरसरैया मुंशी ईनार नहर पुल की है। जहाँ एक उजले रंग के अपाची बाइक पर सवार दो युवक तुरकौलिया की ओर तेजी से जा रहे थे। जो असंतुलित होकर नहर पुल पर गिर गए। बाइक इतनी तेज थी की रेंलिंग तोड़ते हुए नहर के पानी मे गिर गयी। ग्रामीण नहर मे डूबे बाइक को रस्सी से बांधकर बाहर निकाला।

उक्त दोनों युवक पश्चिम चम्पारण जिले के माझालिया थाना के माधोपुर के बताये जाते है। जो शंकरसरैया अपने बहन के घर से लौट रहे थे। दोनों मामले मे पुलिस अनजान बनी हुई है।

