हरसिद्धि हाई स्कूल मे 19 वर्ष सेवा देने के बाद शिक्षक वरुण का हुआ तबादला
-विदाई समारोह मे भावुक हो गए शिक्षक वरुण, कहा, हरसिद्धि मे जो स्नेह व सम्मान मिला उसे आजीवन नहीं भुला पाएंगे।
हरसिद्धि।जिले के गांधी उच्चतर माध्यमिक प्लस टू विद्यालय, हरसिद्धि में कार्यरत शिक्षक वरुण कुमार का स्थानांतरण उनके गृह जिले में होने के उपलक्ष्य में गुरूवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। शिक्षक वरुण कुमार वर्ष 2006 में इस विद्यालय में योगदान दिए थे और लगभग 19 वर्षों तक उन्होंने विद्यालय में अपनी सेवाएं दीं। विदाई समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक ताहिर हुसैन ने की। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित थे। समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक ताहिर हुसैन ने कहा कि वरुण कुमार का कार्यकाल अत्यंत सराहनीय रहा है। वे हमेशा विद्यालय के प्रति समर्पित रहे और विद्यालय के विकास से जुड़े हर कार्य में तत्परता के साथ सहयोग करते रहे।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों द्वारा वरुण कुमार को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। विदाई समारोह में वरुण कुमार सिंह भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। उन्होंने कहा कि हरसिद्धि को छोड़कर अपने गृह जिले जाना उनके लिए भावनात्मक क्षण है। यहां उन्हें जो स्नेह और सहयोग मिला, उसके लिए वे सभी शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार के आभारी हैं।
मौके पर शिक्षक वरुण कुमार, शिक्षक बबलू कुमार, आलोक कुमार, अमित कुमार, रत्नेश कुमार, राम अयोध्या कुमार, राम पूजन राम, सुनीता कुमारी, दीपांशु कुमारी, सारिका कुमारी, अंजली कुमारी, सादुल्लाह, राहुल कुमार, विक्रम मौर्य, नीतू कुमारी, संजीव शाह, समीदा खातून, सावित्री कुमारी, वीरेंद्र कुमार तिवारी, उषा कुमारी, रूपेश कुमार और अजीत चौबे सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

