चोरी का बोलोरो जब्त , दो गिरफ्तार

चोरी का बोलोरो जब्त , दो गिरफ्तार
Facebook WhatsApp


पूर्वी चंपारण। जिला के भोपतपुर थाना पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत गुप्त सूचना के आधार पर चोरी का बोलेरो बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

वही एक अन्य मामले में आर्म्स एक्ट के अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है । थानाध्यक्ष विकास कुमार बताते है कि बरामद किए गए बोलोरो का रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर05पी / 0603 सामने आया है , जिसकी जांच की जा रही है । जब्त किए गए बोलोरो का इंजन नंबर अंकित नहीं है। ऐसे में पुलिस ने बोलोरो का चोरी का मानते हुए उसे ज़ब्त किया है। वही गाड़ी संबंधित कागजात मांग करने पर कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। गाड़ी को जप्त कर उसको रखने वाले व्यक्ति प्रमुख यादव पिता शिव मंगल राय नयका टोला थाना भोपतपुर को गिरफ्तार किया गया है।
वही आर्म्स एक्ट के प्राथमिकी अभियुक्त शशि भूषण कुमार पिता जयचंद भगत पुरानी डीह थाना भोपतपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page