आटा चक्की के पट्टे की चपेट में आने से मिल संचालक की हुई दर्दनाक मौत

आटा चक्की के पट्टे की चपेट में आने से मिल संचालक की हुई दर्दनाक मौत
Facebook WhatsApp

चिरैया। थाना क्षेत्र के राघोपुर गांव में बुधवार को आटा चक्की के पट्टे(बेल्ट) में जैकेट उलझने से चक्की संचालक की मौत हो गई। दरअसल, संचालक ने जैकेट पहन रखी थी। जिसका चेन खुला हुआ था। मृतक की पहचान उक्त गांव निवासी स्व. विनोद सिंह के पुत्र धर्मेंद्र सिंह(40) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार घटना के समय आटा चक्की चल रहा था। इसी दौरान संचालक द्वारा आटा चक्की के पट्टे को चालू स्थिति में बदला जा रहा था। इसी दौरान पट्टे में उसका जैकेट जा फंसा। जिसमें उलझने से उसका हाथ कई टुकड़ों में कट गया। वहां मौजूद ग्राहक जबतक कुछ समझ पाते तब तक घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया। मृतक के परिवार में पत्नी सरिता देवी के अलावा दो पुत्र 12 वर्षीय आकाश कुमार व 10 वर्षीय ओसन कुमार हैं। उसकी आटा चक्की का मिल उच्च माध्यमिक विद्यालय राघोपुर के समीप स्थित है। संचालक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया है।

मृतक अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। पत्नी व दोनों बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि मृतक का छोटा भाई रविन्द्र सिंह सपरिवार दिल्ली में रहता है। गुरुवार को उसके घर पहुंचने के बाद शव का दाह संस्कार किया जाएगा। चिरैया थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद कि शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page