बाइक से स्टंट कर रिल्स बनाने में दो पकड़ाए,दो बाइक जब्त
-जानलेवा स्टंट का सोशल मीडिया पर वायरल था रिल्स
कोटवा। रेसिंग बाइक से स्टंट कर रिल्स बनाने के मामले में कोटवा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। हालांकि इस स्टंटबाजी की टीम में कुछ और युवक और बाइक शामिल है जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
बताया गया है कि उक्त दोनों युवक का एनएच पर रेसिंग बाइक से खतरनाक स्टंट करने का वीडियो पुलिस के सोशल मीडिया सेल द्वारा कोटवा पुलिस को मिला। जिसको लेकर पुलिस और टेक्निकल सेल की टीम ने कारवाई करते हुए दो युवक को चिन्हित कर गिरफ्तार किया है। दोनों युवक बाइक पर खड़े होकर रिल्स बना रहे थे , जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस ने कारवाई की है। गिरफ्तार युवक पिपराकोठी थाने के बलथरवा का राहुल कुमार और छतौनी छोटा बरियारपुर का विवेक कुमार बताया गया है । पुलिस ने दोनों बाइक को भी जब्त किया है।
जिसमें एक यामाहा और दूसरी बजाज की पल्सर बाइक है। जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार युवक जब स्टंट कर रिल्स बना रहे थे तो 112 की पुलिस टीम ने उनका पीछा किया पर पुलिस टीम को लगभग चुनौती देते हुए फरार हो गए। बताया गया है कि स्टंटबाज टीम में कुछ और भी लड़के शामिल है। पुलिस ऐसे युवकों को और उनके बाइक को चिन्हित कर रही है। थानाध्यक्ष करण सिंह का कहना है कि इस मामले में बीएनएसएस की धारा 128 के तहत कारवाई की जा रही है।

