सुगौली पुलिस व एएलटीएफ की संयुक्त छापेमारी,तीन शराब भट्ठियां ध्वस्त

सुगौली पुलिस व एएलटीएफ की संयुक्त छापेमारी,तीन शराब भट्ठियां ध्वस्त
Facebook WhatsApp

-90 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद, 4500 लीटर पास किया गया नष्ट

सुगौली। शराबबंदी अभियान को सख्ती से लागू करने के उद्देश्य से सुगौली थाना पुलिस एवं एएलटीएफ की संयुक्त टीम ने थाना क्षेत्र के मेहवा गांव में सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान अवैध रूप से संचालित तीन देशी शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया।

छापेमारी के दौरान टीम ने 90 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की, जबकि करीब 4500 लीटर कच्चा पास मौके पर ही बहाकर नष्ट कर दिया गया। कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया।

छापेमारी दल का नेतृत्व कर रहे थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि बिहार सरकार की शराबबंदी नीति को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए यह अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि टीम के पहुंचने से पहले ही शराब कारोबारी फरार हो गए, हालांकि उनकी पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब कारोबार पर पूर्ण रूप से रोक लगाने के लिए आगे भी इस तरह के सघन अभियान लगातार जारी रहेंगे।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page