हथियार और कारतूस के साथ हाजीपुर के दो गिरफ्तार
केसरिया। थाना क्षेत्र के सिसवा पटना पेट्रोल पंप के समीप दो पक्षों में विवाद होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हाजीपुर के रूपेश कुमार और निशांत कुमार शुक्ल को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया। वहीं, एक अन्य अपराधी सेतु रंजन फरार हो गया।
पुलिस ने आरोपियों के पास से एक बंदूक, दो देसी कट्टा, चार कारतूस और दो चाकू बरामद किया। डीएसपी संतोष कुमार, पुलिस निरीक्षक निक्कू कुमार सिंह, केसरिया थानाध्यक्ष अनुज कुमार
पांडेय और पीएसआई मनीष कुमार मंडल सशस्त्र बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान पुलिस ने रूपेश और निशांत को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया। दोनों युक्कों का आपराधिक
इतिहास रहा है। रूपेश पर शांति भंग, चोरी सहित कई धाराओं में केसरिया थाना में मामले दर्ज हैं, जबकि निशांत पर मेहसी और मकेर थाना में मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।

