विश्व हिंदु परिषद ने मनाया सामाजिक समसरता दिवस

विश्व हिंदु परिषद ने मनाया सामाजिक समसरता दिवस
Facebook WhatsApp


जाति विभेद को दूर करने के लिए एक साथ सभी ने खाया दही चूड़ा।
हिन्दू एकजुटता के लिए उच्च नीच के भेद भाव से रहे दूर -रुपेश

हरसिद्धि। विश्व हिन्दू परिषद के तत्वाधान मे बजरंग दल के युवाओ की टीम ने गायघाट पंचायत के बड़ा हरपुर मे सामाजिक समरसता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बजरंग दल के जिला संयोजक रुपेश दूबे ने किया। श्री दूबे ने कहा कि हिन्दू एकजुटता बहुत जरुरी है। एकजुटता के लिए उच्च नीच व जातिपाती का भेदभाव दूर करना होगा। इसके लिए सभी ने एक स्वर मे संकल्प लिया।

उन्होंने कहा कि हिन्दू एक है। मौके पर सभी बिरादरी के लोगों ने एक साथ दही चूड़ा खाकर सामाजिक समसरता का उदाहरण पेश किया। मौके पर गोपी सिंह, रोहित सिंह, अभिनंदन कुमार, छोटू सिंह, राजकिशोर राम, सुखाड़ी राम, राजन कुमार, अभिषेक मौर्य सहित अनेक थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page