बिजली चोरी करते 20 पकड़ाए
-कनीय अभियंता ने आवेदन देकर दर्ज कराया एफआईआर
हरसिद्धि। बिजली विभाग ने अवैध रूप से बिजली जलाने के खिलाफ धावा दल का गठन कर छापेमारी किया। हरसिद्धि पकड़िया व सोनवर्षा गाँव मे धावा दल ने 20 लोगों को को पकड़ा। जिसके यहाँ पूर्व से बिजली बिल बकाया रहने से कनेक्शन काट दिया था, फिर अवैध रूप से घर मे बिजली जला रहे थे।
विभाग ने उनके ऊपर जुर्माना ठोकते हुए थाना मे आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराया है। विद्युत विभाग के कनीय अभियंता नीतीश कुमार ने बताया की पकडे गए लोगों के यहाँ बकाया व जुर्माना की राशि करीब 9.15 लाख रूपये हुआ है।
अवैध ढंग से बिजली उपभोग करने वाले मे सोनबरसा के भरत महतो का पुत्र रामजी कुमार, मांझी महतो का पुत्र दिलीप कुमार, राजू साहनी, लगड़ महतो व चनचली देवी शामिल है। जबकि हरसिद्धि पकड़िया के बनासी साहनी के पुत्र नंदू साहनी, मोति साहनी के पुत्र नथुनी साहनी, जयनारायण साह के पुत्र शत्रुधन प्रसाद, श्रवण भगत के पुत्र विदेशी भगत, वीरबहादुर भगत के पुत्र केशवर भगत, खोबारी साहनी के पुत्र मनोज साहनी, सरयुग साहनी के पुत्र विजय साहनी, मंजूर मियां के पुत्र ऐनुल मियां, भागेलु साह के पुत्र दशरथ कुमार, जवाहिर अहमद के पुत्र फिरोज आलम, गुलजार मियां के पुत्र फिराज आलम, मोहम्मद इसराईल अंसारी के पुत्र लालमोहम्मद, रहमत मियां के पुत्र सफीक मियां, मुस्तफा मियां के पुत्र मंसूर मियां व नथनू महतो के पुत्र जोखन महतो शामिल है।
जेई श्री नीतीश ने बताया कि अवैध ढंग से बिजली जलाने वाले के खिलाफ छापेमारी जारी रहेगी। उन्होंने अपील किया कि बिजली के लिए ऑनलाइन आवेदन देकर कनेक्शन ले ले। इसके लिए कोई शुल्क नहीं है।

