स्वास्थ्य सेवाएं होंगी डिजिटल,दिया गया प्रशिक्षण
सीएचसी तुरकौलिया मे जीएनएम, एएनएम, सीएचओ व डीएमयू को मिला प्रशिक्षण।
तुरकौलिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुरकौलिया मे आरसीएच का प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अर्जुन कुमार गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि जनवरी माह से दी जाने वाली सभी स्वास्थ्य सेवाएं डिजिटल किया जायेगा।
जिसको लेकर जीएनएम, एएनएम, सीएचओ व डीएमयू को प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षक जिला कॉर्डिनेटर पिरामल स्वास्थ्य केंद्र के अरुरेन्द्र कुमार और क्षेत्रीय कॉर्डिनेटर रवि कुमार ने सभी जीएनएम, एएनएम, सीएचओ व डीएमयू को प्रशिक्षण दिया। इस प्रशिक्षण से नवजात शिशु व गर्ववती महिलाओं को पड़ने वाली टीका डिजिटल होगा। वह कही भी खुद या अपने बच्चे को टिका दिला सकती है। उनको प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले एएनएम उनको एक कोड देंगे। जिसमे टीकाकरण की सारी जानकारी मोबाइल में दिखायेगा। वह कही जाकर टीका दिलवाएंगी तो मिली कोड से पता चल जाएगा कि कौन सा टिका पड़ा है। और कौन सा पड़ने वाला है। दूसरा टिका लेने के लिए उनके मोबाइल पर मैसेज जाएगा। ताकि समय से टिकाकरण हो सके। जिला से आए कॉर्डिनेटर ने बताया कि यह प्रशिक्षण मुख्य रूप से स्वास्थ्य कर्मियों को प्रजनन, मातृ एवं शिशु के स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए दिया जाता है। यह आरसीएच प्रशिक्षण स्वास्थ्य कर्मियों को डिजिटल उपकरणों के माध्यम से प्रजनन, मातृ, नवजात सेवाओ को प्रभावी ढंग से प्रदान करने और निगरानी करने के लिए सशक्त बनाता है। मौके पर बीएचएम नौशादुल, बीसीएम विमलेदु शेखर, विद्यानंद झा, चांदनी कुमारी, रौशनी कुमारी, सोनम कुमारी, सोनिका कुमारी आदि मौजूद थे।

