जयसिंहपुर खिरुआ बाजार मे शराब के नशे मे हंगामा करते चार पकड़ाए
तुरकौलिया। थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर खिरुआ बाजार मे शराब पीकर हंगामा करते चार लोग पकडे गए। पकडे गए सभी का जाँच कराकर पुलिस ने मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। बताया जाता है कि खिरुआ बाजार मे शराब पीकर हंगामा करने की सूचना पर दारोगा मनीष राज, चौकीदार अजय यादव ने पुलिस बल के साथ छापेमारी किया।
जहाँ पुलिस बल को देख कुछ लोग भागने लगे। जिसे पुलिस ने खदेड़कर पकड़ा। पकडे गए लोगो मे हरसिद्धि थाना के मटियारिया के रामचंद्र पटेल के पुत्र संजय पटेल, धवही के विनोद पटेल के पुत्र टिंकू कुमार, खिरुआ बाजार के आश्रफी महतो के पुत्र इक़बाल महतो व जयसिंहपुर रेतवा के शेख इम्तियाज के पुत्र अली हसन शामिल है। सभी शराब के नशे मे थे। थानाध्यक्ष उमाशंकर मांझी ने बताया कि पकडे गए सभी शराबी को बुधवार को जेल भेज दिया गया।

