मकर संक्रांति पर पतंग चित्रकला मेहंदी व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
-विभिन्न स्कूल-कॉलेजों के प्रतिभागियों ने निभाई सहभागिता
-उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हुए पुरस्कृत
मोतिहारी। मकर संक्रान्ति के अवसर पर कला, संस्कृति विभाग व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्त्वावधान मे ‘मकर संक्रान्ति महोत्सव- 2026’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रशासन के द्धारा पतंग,चित्रकला, मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित किए गए।
महोत्सव का शुभारंभ अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिन्हा ने गांधी मैदान में पतंग उड़ाकर किया। इस अवसर पर जिला नजारत उप समाहर्ता प्रेमलता कुमारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। इसके अतिरिक्त शेष प्रतियोगिताएं महात्मा गांधी ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुई।
पतंग प्रतियोगिता में प्रतिभागियो ने रंग- बिरंगे पतंग उड़ाए। पतंग प्रतियोगिता मे शाॅति निकेतन जुबली स्कूल के शुभम यादव प्रथम, जिला स्कूल के सौरभ कुमार
द्वितीय तथा शाॅति निकेतन जुबली स्कूल के कुमार आर्यन ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। जबकि महात्मा गांधी ऑडिटोरियम में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में एमजेके गर्ल्स इंटर कॉलेज ने प्रथम, शान्ति निकेतन जुबली स्कूल ने द्वितीय तथा गोपाल साह उच्च विधालय ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया।

मेहंदी प्रतियोगिता में प्रभावती गुप्ता गर्ल्स इंटर कॉलेज प्रथम, मुजीब गर्ल्स इंटर कॉलेज द्वितीय तथा
शांति निकेतन जुबली स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता मे शांति निकेतन जुबली स्कूल प्रथम, मुजीब गर्ल्स इंटर कॉलेज द्वितीय तथा एमजेके गर्ल्स इंटर कॉलेज ने तृतीय पुरस्कार हासिल किया। सभी
विजेता प्रतिभागियो को पुरस्कृत करने के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओ मे भाग लेने वाले सभी प्रतियोगियो को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।निर्णायक मंडल मे जिला सामान्य प्रशाखा पदाधिकारी निधि कुमारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी फहद सिद्दीकी, पूर्व प्राचार्य प्रो.अरुण कुमार प्रमुख रूप से शामिल थे।

