समेकित कीट प्रबंधन व प्राकृतिक खेती की दी गई जानकारी

समेकित कीट प्रबंधन व प्राकृतिक खेती की दी गई जानकारी
Facebook WhatsApp


–केवीके के तत्वावधान में बंसवरिया में कृषक गोष्ठी आयोजित

मोतिहारी। कृषि विज्ञान केंद्र पिपराकोठी के तत्वावधान में सदर प्रखंड के बंसवरिया गांव में समूह अग्रिम पंक्ति प्रत्यक्षण के तहत सरसों में कीट प्रबंधन विषय पर बुधवार को किसानश्री ललन प्रसाद शुक्ला की अध्यक्षता में कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

मौके पर केवीके प्रमुख डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने तिलहन फसल की बुवाई एवं शस्य क्रियाएं, समेकित कीट प्रबंधन, रोग प्रबंधन के साथ प्राकृतिक खेती की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम में मौजूद आत्मा के डिप्टी पीडी डॉ. धीर प्रकाश धीर ने आत्मा द्वारा प्रायोजित योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी। वहीं मोतिहारी अनुमंडल कृषि क्लिनिक संचालक प्रेम कुमार ने नैनो यूरिया के लाभ एवं उसके उपयोग के तरीकों को बताया। मौके पर कृषि समन्वयक प्रेमचंद मिश्र, अजय कुमार, कृषि सलाहकार अशोक कुमार, केदार शुक्ला, अरुण ठाकुर, सुधी सहनी, चंद्रदेव प्रसाद, वीरेंद्र पांडेय आदि मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page