लायंस क्लब ने महिला शेल्टर होम में सिलाई मशीन एवं गृहपयोगी सामान किया भेंट
रक्सौल। शहर के कॉलेज रोड के समीप शफी कॉलोनी स्थित महिला शेल्टर होम एवं प्रशिक्षण केन्द्र में लायंस इंटरनेशनल के संस्थापक मेलविन जोन्स के
जयंती पर अंतर्राष्ट्रीय लायन सेवा पखवाड़ा के तहत लायंस क्लब रक्सौल के तरफ से सिलाई मशीन एवं अन्य उपयोगी सामग्री उपलब्ध कराया गया।
नेतृत्व अध्यक्ष बिमल सर्राफ ने किया। वहीं मौके पर सचिव मो. निजामुद्दीन, अमित कुमार, गणेश धानोठिया, डॉ. सुशील सिंह, हेमंत अग्रवाल, नारायण रुंगटा, आमोद उर्फ दिलीप कुमार मौजूद थे। सिंगर कम्पनी की सिलाई मशीन सहित, कम्बल, चूड़ा, दही, गुड़ एवं तिलकुट भेंट की गयी। क्लब रक्सौल के अध्यक्ष बिमल कुमार सर्राफ ने इस बात को रेखांकित किया कि लायंस इंटरनेशनल के संस्थापक के जन्मजयंती एवं मकर संक्रांति के पावन अवसर पर महिला शेल्टर होम एवं प्रशिक्षण केंद्र में सिलाई मशीन एवं कम्बल सहित चूड़ा, दही, गुड़ एवं तिलकुट भेंट करने का उद्देश्य यह है कि शेल्टर होम आवासित निराश्रित महिलाओं को स्वरोजगार मिल सके तथा मकर संक्रांति त्योहार की खुशियां उनके चेहरे पर दिखे।
आज यह कार्यक्रम सेवा परमो धर्म: को आत्मसात कर सभी सदस्यों के सहयोग से संपन्न हुआ लेकिन भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यक्रमों को संपादित करने के लिए लायंस क्लब रक्सौल सतत तत्पर रहेगा।सभी सदस्यों ने सेवा करने के भाव को सदैव करते रहने का संकल्प दोहराया।
इस मौके पर स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष सह शेल्टर होम एवं प्रशिक्षण केन्द्र के संस्थापक रंजीत सिंह एवं सेवा प्रमुख साबरा खातून आदि उपस्थित रही।

