जिला परिषद की अतिक्रमित भूमि पर शीघ्र चलेगा बुल्डोजर:ममता राय
-जिप की सामान्य बैठक में अनुपस्थित अधिकारी से जबाब- तलब
-सहायिकाओं के दरवाजे पर संचालित केन्द्र को सरकारी भवन में शिफ्ट करने का निर्देश
मोतिहारी। जिला परिषदीय महात्मा गांधी सभा भवन में श्रीमति ममता राय, अध्यक्ष, जिला परिषद,
की अध्यक्षता में सामान्य बैठक हुई। मौके पर अनुपस्थित पदाधिकारियो एवं अनुपालन प्रतिवेदन नही उपलब्ध कराने वाले पदाधिकारियो से जबाब- तलब का निर्देश के अतिरिक्त संबंधित पदाधिकारियो एवं विभागो के विरूद्ध कार्रवाई हेतु उनके मूल विभाग को सूचित करने का निर्णय हुआ।
श्रीमती राय ने कहा कि जिला परिषद की अधिकांश जमीन का अतिक्रमण कर लिया गया है, अतिक्रमित भूमि चिन्हित कर लिया गया है। शीध्र ही जिला प्रशासन के सहयोग से अतिक्रमण के खिलाफ
मुहिम चलाया जायेगा। चिन्हित किरायेदारो के विरूद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जायेगी।
श्रीमती राय ने पशुपालन, बिजली, समेकित बाल विकास परियोजना एवं आयुष्यमान योजना सहित सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो पर एन्टी रैबीज वैक्सीन को जरूरत के अनुरूप उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
जबकि समेकित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को सेविका, सहायिक के दरवाजे पर चल रहे आंगनबाड़ी केन्द्रो को वहां से हटाकर तुरन्त सरकारी भवनो में स्थानान्तरित कराने का निर्देश दिया। श्रीमती राय ने स्थानीय जनप्रतिनिधियो के आवेदन पर त्वरित निष्पादित नही करने, उनके द्वारा दूरभाष किये गये अनुरोध को नजरअंदाज करने को गंभीरता से लेते हुए कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी को दिया।

बैठक में उपाध्यक्ष, गीता देवी, विद्यायक ई. राणा रंधीर सिंह, सचिन्द्र प्रसू सिंह, राजेश कुमार उर्फ बब्लू गुप्ता, अध्यक्ष, शिक्षा समिति, जिप सदस्य ईश्वरचन्द्र मिश्रा, अध्यक्ष, लोक कार्य समिति, दिलीप कुमार, अध्यक्ष, उत्पादन समिति, जग्गी देवी, अध्यक्ष, सामाजिक न्याय समिति, सीता रानी, नवी हसन, सुनिता देवी, पुजा सिंह, नसीमा खातुन, नजमा खातुन, तेजनारायण प्रसाद, अहमद हुसैन, उमरावती देवी, रूबी देवी, मनोज राम, मनोज मुखिया आदि कई पंचायत प्रतिनिधि के अलावा डाॅ. प्रदीप कुमार, उप विकास आयुक्त-सह- मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी करूणा नन्द पुरूषोतम, जिला अभियंता, जिला परिषद, सिविल सर्जन, विधुत, शिक्षा, पथ निमार्ण एवं ग्रामीण कार्य विभाग सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे।

