18 जनवरी से शुरू होगा जिला क्रिकेट लीग
मोतिहारी। ईस्ट चंपारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन(इसीडीसीए) की एडहॉक कमिटी की बैठक जानपुल मोतिहारी अवस्थित सुरोमा काम्प्लेक्स में हुई। जिसकी अध्यक्षता बसंत जायसवाल ने की। सर्वसम्मति से निर्णय हुआ कि 18 जनवरी से जिला क्रिकेट लीग का प्रारंभ होगा। जबकि उदघाटन मुकाबला स्पोर्टस क्लब ग्राउंड पर खेला जाएगा।
एडहॉक कमिटि संयोजक अमित सेन के हवाले मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने बताया कि सभी मैच बीसीसीआई के नियम के अनुसार खेले जाएंगे।वर्तमान सत्र में 27 क्रिकेट क्लब्स एसोसिएशन से पंजीकृत हैं, जिन्हें 4 ग्रुप में बाटकर लीग मैच कराया जाएगा।
इस वर्ष पहली बार एक जूनियर ग्रुप (यू-12) भी जिला क्रिकेट लीग में भाग लेंगे। लीग मैच का प्रभारी मधुरेन्द्र सिंह को बनाया गया हैं।फैसल गनी, गुलाब खान,विवेक कुमार व एजाज अंसारी को ग्राउंड प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई हैं। जिला क्रिकेट लीग का प्रारूप 16 जनवरी को शाम में प्रकाशित कर दिया जाएगा।
बैठक में इसीडीसीए एडहॉक कमिटी के अध्यक्ष बसंत जायसवाल, संयोजक अमित सेन,सदस्य विजय यादव के अलावे पूर्व सचिव रवि राज,मधुरेन्द्र सिंह,अय्याज अहमद,मनोज कनौजिया,प्रीतेश रंजन,मो. आलम,महफूज आलम,गुलाब खान,मंजूर आलम,अयान मिश्रा,अशोक कुमार, अभिजीत श्रीवास्तव सहित सभी पंजीकृत क्लब्स के अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

