डीएम ने गणतंत्र दिवस पर दिल्ली जाने का मुखिया तान्या प्रवीण को सौंपा पत्र

डीएम ने गणतंत्र दिवस पर दिल्ली जाने का मुखिया तान्या प्रवीण को सौंपा पत्र
Facebook WhatsApp

पूर्वी चंपारण। जिला के बंजरिया प्रखंड अंतर्गत सिसवा पूर्वी पंचायत की मुखिया तान्या प्रवीण द्वारा पंचायत के विकास में उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए लाल किला, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह 2026 में शामिल होने के लिए विशेष आमंत्रण मिला है।

बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग के अधीन बिहार राज्य पंचायत संसाधन संस्थान (बीएसपीआरआइ) के परियोजना निदेशक नवीन कुमार सिंह ने इस संबंध में जिला पंचायत राज पदाधिकारी को पत्र भेजकर सूचित किया है। मंगलवार को जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने कार्यालय कक्ष में मुखिया तान्या प्रवीण को भविष्य के लिए शुभकामना देते हुए उन्हें आमंत्रण पत्र सौंपा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page