जिला कृषि पदाधिकारी के आदेश पर जप्त खाद का वितरण
-खाद की आस में किसानों की उमड़ी भीड़
बनकटवा। जिला कृषि पदाधिकारी के आदेश के आलोक में बनकटवा में जप्त खाद का वितरण किया गया। यहां जाने की 24 दिसम्बर 2025 की रात कृषि पदाधिकारी ने जितना, झरोखर पुलिस तथा सैकड़ों एसएसबी ने घेराबंदी कर अगरवा और रेगनिया गांव से तस्करी के लिए रखे गये खाद जप्त किया था। जप्त खाद बनकटवा और बिजबनी पूर्वी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष के जिम्मे सौंप दिया गया।
जिसमें 1956 बोरा यूरिया व फास्फेटिक खाद था। वितरण के दौरान बड़ी संख्या में बनकटवा और अगरवा में खाद लेने के लिए किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। खाद के लिए लालायित किसान शाम तक खाद के लिए लाइन में लगे दिखे। बनकटवा पैक्स के पास 850 बोरा खाद तथा अगरवा में 1156 बोरा खाद रखे गये थे। दोनों जगह खाद वितरण के लिए अनुमंडल कृषि पदाधिकारी राजू गुप्ता, जिला कृषि समन्वयक दीपक कुमार मौके पर उपस्थित थे।

