पोक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार,भेजा गया जेल
हरसिद्धि। थाना क्षेत्र के कृतपुर पंचायत अंतर्गत इंग्लिश गांव में स्थानीय पुलिस ने मंगलवार को छापेमारी कर पोक्सो एक्ट के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नंदन राय, पिता तुलसी राय, ग्राम इंग्लिश के रूप में की गई है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष ऋषभ कुमार ने बताया कि नंदन राय हरसिद्धि थाना कांड संख्या 506/24 का नामजद आरोपी था। पुलिस को लंबे समय से तलाश थी।
गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया। उससे आवश्यक पूछताछ की गई, जिसके उपरांत मंगलवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। छापेमारी में दरोगा संतोषी कुमारी, दरोगा राजेश कुमार, दरोगा अविनाश कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

