कैथवलिया में सहस्त्रलिंगम शिव लिंग के दर्शनार्थ श्रद्धालुओं का सैलाब

कैथवलिया में सहस्त्रलिंगम शिव लिंग के दर्शनार्थ श्रद्धालुओं का सैलाब
Facebook WhatsApp

-भक्तों की भारी भीड़ को नियंत्रित करना प्रशासन के लिए चुनौती

मोतिहारी। आजादी की लड़ाई में ऐतिहासिक स्थान रखने वाला पूर्वी चंपारण जिला अब अध्यात्म और धार्मिक रूप से भी ख्याति प्राप्त जिलो में जाना जायेगा। जिले के कल्याणपुर के कैथवलिया गांव में निमार्णाधीन दुनिया के सबसे बड़े विराट रामायण मंदिर परिसर में स्थापना हेतु रखे गए सहस्त्रालिंगम शिवलिंग के दर्शनार्थी हजारों की संख्या में कैथवलिया पहुंच रहे है। निश्चित रूप से यह जिला ही नहीं सूबे के लिए गौरवान्वित करने वाली स्थिति है।

17 जनवरी को पूरे वैदिक रिवाज से उतम मुहूर्त में शिवलिंग को स्थापित किया जायेगा। लिहाजा सभी तैयारियां अंतिम दौर में है। इस दौरान लोगों की भक्ति भाव देखते ही बन रही है। दर्शन-पूजन के लिए प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु कैथवलिया पहुंच रहे है। पूरे इलाके में एक बड़े मेला का माहौल है। लोगो के अंदर भक्ति भंगिमा और आस्था

इस कदर उमड़ रही है कि लोग न सिर्फ पूजन कर रहे है, अपितु गीत-लाचारी गाते हुए भगवान शिव की भक्ति में पूरी तन्मयता से खो जा रहे है। बताया जा रहा है कि विराट रामायण मंदिर में स्थापित होने वाले विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग के दर्शन के लिए कई जिलों से भक्त पहुंच रहे हैं। चारों ओर आस्था और श्रद्धा का विहंगम दृश्य देखने को मिल रहा है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बलों को प्रतिदिन काफी मशक्त करनी पड़ रही है। अब देखना यह

होगा कि 17 जनवरी के इस पावन मुहूर्त में जब शिलिंग की स्थापना होगी, श्रद्धालुओं का सैलाब किस कदर होगा। जाहिर है कि उक्त भीड़ को नियंत्रित करना प्रशासन के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगा।

-हेलीकॉप्टर से होगा जलाभिषेक व पुष्प की वर्षा

शिवलिंग की स्थापना के अवसर पर विशेष आकर्षण के रूप में हेलीकॉप्टर से विभिन्न पवित्र घाटों के गंगाजल से जलाभिषेक एवं पुष्प की वर्षा की जाएगी।

प्रभात रंजन मुन्ना की रिपोर्ट

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page